Edinbox Hindi

भारतीय मानक ब्यूरो ग्रुप ए, बी और सी पदों के परिणाम घोषित, 345 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (bis.gov.in) पर जा सकते हैं। 

गौरतलब है कि विभिन्न पदों के लिए 19 नवंबर और वरिष्ठ सचिवालय सहायक और अन्य के लिए 21 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। 19 नवंबर को आयोजित परीक्षा सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, निजी सहायक, तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन), तकनीशियन सहायक (लैब), आशुलिपिक और सहायक (सीएडी) के लिए थी। 21 नवंबर को परीक्षा वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक निदेशक (वित्त, एमएंडसीए और हिंदी) और वरिष्ठ तकनीशियन के लिए थी।

बीआईएस ने इस परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 21 नवंबर को परीक्षा तीसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसका समय शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक था।

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के लिए चलाए गए इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों के रिक्त पड़े 345 पदों को भरना था।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed