Edinbox Hindi

23 अप्रैल से शुरू होंगे जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण, IIT कानपुर ने जारी किया ऑफिशियल ब्रोशर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2025 के लिए ऑफिशियल ब्रोशर जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी और 2 मई, 2025 को समाप्त होगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई, 2025 है।

IIT कानपुर ने आगे बताया कि  जेईई एडवांस्ड 2025 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 मई, 2025 को होगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए परीक्षा में दो पेपर होंगे – पेपर 1 और पेपर 2 – प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

JEE एडवांस्ड 2025 प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 26 मई को जारी की जाएगी और परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 2 जून को घोषित की जाएगी।

जेईई एडवांस्ड 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनका जन्म 1 अक्तूबर, 2000 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट प्रदान की जाती है। उम्मीदवारों को 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा XII (या समकक्ष) परीक्षा में शामिल होना चाहिए। जो उम्मीदवार पहले JoSAA के माध्यम से किसी भी IIT में प्रवेश ले चुके हैं, वे पात्र नहीं हैं। 

जेईई एडवांस्ड 2025 में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,600 रुपये का भुगतना करना पड़ेग। जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को 3,200 रुपये देने होंगे। वहीं, SAARC देशों के उम्मीदवारों को USD 200 और गैर-SAARC देशों के उम्मीदवारों को USD 100 जमा करने पड़ेंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed