Edinbox Hindi

जेईई एडवांस्ड के आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी, आईआईटी कानपुर ने जारी की सूचना विवरणिका

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए सूचना विवरणिका जारी कर दी है। ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा। इस बार आवेदन शु्ल्क में एक बदलाव किया गया है। भारत के बाहर के परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

इस साल, जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारत के 222 शहरों और अबू धाबी और काठमांडू में स्थित दो अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर होगी। इस सत्र के लिए दुबई परीक्षा केंद्र को बंद कर दिया गया है।

अबू धाबी और काठमांडू को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को 150 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा, जबकि गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवारों को 250 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा। यह पिछले साल की तुलना में 50 अमेरिकी डॉलर की वृद्धि है। हालांकि, भारत में केंद्रों के लिए जेईई एडवांस आवेदन शुल्क अपरिवर्तित रहेगा।

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र के लिए दस पसंदीदा शहरों का चयन करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार की चुनी गई प्राथमिकताओं में से एक शहर आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन ऐसे असाधारण मामले हो सकते हैं जहां एक अलग शहर आवंटित किया जाता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed