Edinbox Hindi

भारतीय छात्रों के लिए न्यूजीलैंड में पढ़ाई की राह होगी आसान, स्टडी वर्क वीजा नियम में होगा बदलाव

नया साल 2025 भारतीय छात्रों के लिए न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के लिए राह आसान करेगा। न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय छात्रों को पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा (PSWV) के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद देश में काम करने का अवसर प्रदान करता है। यह वीजा छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर तीन साल तक रहने और काम करने की अनुमति देता है। 2025 से PSWV नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर न्यूजीलैंड में अध्ययन करने की योजना बनाने वाले भारत के छात्रों सहित अन्य छात्रों पर पड़ेगा।

2025 से लागू होने वाले संशोधित नियमों के तहत, अब पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDip) के बाद मास्टर्स प्रोग्राम करने वाले छात्र भी इस वीजा के पात्र होंगे। इस बदलाव से अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड में काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

पहले, जो छात्र 30-सप्ताह की PGDip पूरी कर लेते थे और फिर सीधे मास्टर प्रोग्राम में दाखिला ले लेते थे, वे PSWV के लिए पात्र नहीं थे। पात्रता के लिए मास्टर प्रोग्राम में 30 सप्ताह का पूर्णकालिक अध्ययन आवश्यक था। 

वर्तमान में, न्यूजीलैंड में 15,000 से अधिक भारतीय छात्र अध्ययन कर रहे हैं। नए PSWV नियमों के तहत भारतीय छात्रों के लिए नौकरियों के नए द्वार खुलेंगे। यह कदम न्यूजीलैंड में पढ़ाई को और आकर्षक बनाएगा और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को पेशेवर क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed