Edinbox Hindi

IIM बैंगलोर में पीजी छात्र की मौत, प्रारंभिक जांच में छात्रावास से गिरने की सामने आई बात

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (IIMB) में एक 28 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट छात्र रविवार को मृत पाया गया। मृतक की पहचान दूसरे वर्ष के पीजी डिप्लोमा छात्र निलय कैलाशभाई पटेल के रूप में हुई है। हालांकि, मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं लग पाया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार छात्रावास से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। आईआईएम बैंगलोर ने पीजीपी छात्र की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

निलय गुजरात के सूरत का रहने वाला था और वह मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) का द्वितीय वर्ष का छात्र था। रिपोर्ट के मुताबिक, निलय को सुबह करीब 6.30 बजे सुरक्षा गार्डों ने हॉस्टल के लॉन में बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

आईआईएम बैंगलोर ने निलय के निधन की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है, “यह बहुत दुख की बात है कि आईआईएम बैंगलोर हमारे पीजीपी 2023-25 ​​के छात्र निलय कैलाशभाई पटेल के असामयिक निधन की खबर साझा करता है। एक प्रतिभाशाली छात्र और कई लोगों के प्रिय मित्र निलय को पूरा आईआईएमबी परिवार बहुत याद करेगा। इस कठिन समय में, हम उनके और उनके परिवार के लिए सम्मान, और गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed