Edinbox Hindi

वी. नारायणन बनाए गए ISRO के नए चीफ, एस. सोमनाथ की लेंगे जगह

वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा अध्यक्ष एस. सोमनाथ की जगह 14 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।बता दें कि सोमनाथ ने 14 जनवरी, 2022 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में इसरो ने कई महत्वपूर्ण मिशनों को सफलता से अंजाम दिया। 

7 जनवरी 2025 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह दो साल की अवधि के लिए इस पद पर कार्य करेंगे।  वर्तमान में नारायणन वलियामाला स्थित लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 

नारायणन 1984 में इसरो में शामिल हुए और केंद्र के निदेशक बनने से पहले विभिन्न पदों पर कार्य किया। शुरुआत में करीब साढ़े चार साल तक, उन्होंने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में साउंडिंग रॉकेट्स और एएसएलवी और ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के ठोस प्रणोदन क्षेत्र में काम किया।

नारायणन के शानदार करियर में आदित्य अंतरिक्ष यान और जीएसएलवी एमके-III मिशन जैसे प्रमुख इसरो परियोजनाओं में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनकी विशेषज्ञता और उपलब्धियों को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा श्री पुरस्कार और IIT खड़गपुर से विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार शामिल हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed