Edinbox Hindi

कर्नाटक को क्यों कहा जाता है डॉक्टरों की फैक्ट्री?

डॉक्टर बनने के ख्वाब के साथ हर साल लाखों की संख्या में छात्र नीट की परीक्षा में शामिल होते हैं। इनमें से कुछ ही लोग पास होकर आगे डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर पाते हैं। भारत में कर्नाटक राज्य के युवा सबसे ज्यादा डॉक्टर बनते हैं। इस राज्य को डॉक्टरों की फैक्ट्री भी कहा जाता है। 

दरअसल, भारत में सबसे ज्यादा एमबीबीएस में दाखिले कर्नाटक में लिए जाते हैं। यही कारण है कि देश में सबसे ज्यादा युवा कर्नाटक से ही डॉक्टर बनकर आते हैं।  भारत में सबसे ज्यादा एमबीबीएस की सीटें कर्नाटक में ही है। राज्यसभा में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में तकरीबन 11745 एमबीबीएस की सीटें मौजूद है। यह भारत में बाकी के सभी राज्यों से ज्यादा नंबर है। और यही कारण है कि कर्नाटक से सबसे ज्यादा डॉक्टर निकल कर आते हैं। 

इसी वजह से कर्नाटक को डॉक्टरों की फैक्ट्री भी कहा जाता है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात की जाए तो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु आता है।  तमिलनाडु में कुल 11650 एमबीबीएस की सीटें हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है महाराष्ट्र जहां 10845 एमबीबीएस की सीटें मौजूद है। 

जहां एमबीबीएस सीट के मामले में पहले स्थान पर कर्नाटक है, दूसरे तीसरे पर तमिलनाडु और महाराष्ट्र है तो चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश आता है। यहां एमबीबीएस की कुल 9903 सीटें हैं। 5वें पर तेलंगाना आता है जहां एमबीबीएस की कुल 8490 सीटें हैं।  छठवें पर गुजरात है जहां एमबीबीएस की कुल 7150 सीटें मौजूद हैं। 7वें पर आंध्रप्रदेश है, यहां 6485 एमबीबीएस की सीटें मौजूद हैं। 8वें पर राजस्थान है, यहां कुल 5575 एमबीबीएस की सीटें हैं। 9वें पर मध्‍य प्रदेश है जहां 4800 एमबीबीएस की सीटें हैं। 10वें पर बिहार है, यहां 2765 एमबीबीएस की सीटें हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed