Edinbox Hindi

15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, बाद में घोषित होगी नई परीक्षा तिथि

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 15 जनवरी, 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। इस तिथि पर मनाए जाने वाले पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्यौहारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एजेंसी ने परीक्षा स्थगन से संबंधित नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर अपलोड किया है। हालांकि, 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह सूचना दी है कि 15 जनवरी को निर्धारित दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर दी जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ”राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को 15 जनवरी 2025 को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहार के कारण यूजीसी -नेट दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित करने का प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed