Edinbox Hindi

खान सर ने की बीपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग, कहा- राज्य सरकार की छवि खराब कर रहे

बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग छात्रों के हित में की है, क्योंकि आयोग के कामकाज में अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। खान सर ने कहा, “BPSC में कुछ लोगों को घुसाया गया है जो जानबूझकर राज्य सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। BPSC के चेयरमैन को हटाया जाना चाहिए…”

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे रद्द करके फिर से पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग का खान सर ने समर्थन करते हुए उनके साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान उन्होंने आयोग को लेकर कई बातें कही थीं। 

उक्त घटना के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार को खान ग्लोबल के पांचों सेंटर पर नोटिस भेजा था। इससे पहले खान सर ने आयोग के उपर हमला बोला था। खान सर ने आयोग पर सीट बेचने का आरोप लगाते हुए चोर चोट्टा और भी बहुत कुछ कहा था, जिसके बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोल बाग, पटना के बोरिंग रोड और मुसल्लपुर हाट और प्रयागराज वाले सेंटर पर नोटिस भेजा गया है। 

बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा था कि उसने राजनेताओं सहित कई व्यक्तियों को कानूनी नोटिस जारी किया है, जिन्होंने 13 दिसंबर को राज्य भर में आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को लेकर उठे विवाद में आयोग के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं।

खान सर ने कहा है कि BPSC की लापरवाही से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। खान सर बिहार के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक हैं, जो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करते हैं। उनकी इस मांग को छात्रों और समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed