Edinbox Hindi

बीएड में दाखिले के लिए पूरे देश में होगी एक प्रवेश परीक्षा, एनसीटीई तैयार कर रहा प्रस्ताव  

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) बीएड में दाखिले के लिए पूरे देश में एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। यह प्रस्ताव नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को दी जा सकती है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो अगले वर्ष से यह प्रभावी हो सकता है।

पिछले दिनों एनसीटीई की गवर्निंग बॉडी की हुई बैठक में एकीकृत प्रवेश परीक्षा का प्रस्ताव लाया गया था। अब तक परीक्षा राज्यों के विश्वविद्यालय आयोजित कराते हैं।  संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अलावा चार वर्षीय स्नातक और पीजी के बाद शुरू होने वाले एक वर्ष के बीएड के लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी।

एनसीटीई नई शिक्षा नीति के तहत बीएड की प्रवेश परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है। दो वर्षीय बीएड के अलावा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड की प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी भी एनटीए को ही सौंपने पर विचार चल रहा है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed