
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली ने स्वयं पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत की है। यदि आप इन कोर्सेज में शामिल होना चाहते हैं, तो आधिकारिक लिंक swayam.gov.in पर जाकर 27 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह बारह सप्ताह का कोर्स है, जिसमें पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के एडवांस विषय शामिल हैं। इसे बीटेक, स्नातकोत्तर, शोध, विद्युत उद्योग और सौर एवं पवन ऊर्जा उद्योग जैसे क्षेत्रों से जुड़े छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।
इसे कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस कोर्स में कुल बारह मॉड्यूल शामिल हैं।
यह कोर्स एडवांस्ड प्रोबेबिलिटी थ्योरी की बारीकियों को सीखने में रुचि रखने वाले सांख्यिकी, गणित और मशीन लर्निंग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए है। कोर्स के दौरान जनरेटिंग फंक्शन जैसे एमजीएफ, पीजीएफ आदि की अवधारणाओं को आसान तरीके से बताया जाएगा।
स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन शिक्षा मंच है, जिसका उद्देश्य देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को छात्रों तक पहुंचाना है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण और शिक्षार्थन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाना है ताकि हर विद्यार्थी, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो, को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिल सके।




Add comment