Edinbox Hindi

बोर्ड एग्जाम से पहले छात्र ले रहे ‘नकल-मुक्त परीक्षा’ की शपथ

बोर्ड परीक्षा में अब अधिक समय नहीं बचा रह गया है। अधिकांश राज्यों में आने वाले दिनों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा होनी है। इस बीच महाराष्ट्र के लातूर में एक स्कूल के स्टूडेंट्स (कक्षा 12वीं) द्वारा नकल के खिलाफ शपथ लेने की रोचक खबर सामने आई है। 

दरअसल, महाराष्ट्र में सरकार ने स्कूलों को 20-26 जनवरी तक ‘नकल-मुक्त परीक्षा’ के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद लातूर के दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स के कक्षा 12 के छात्रों ने बीते मंगलवार को अपने प्रिंसिपल शिवाजी गायकवाड़ की उपस्थिति में नकल के खिलाफ शपथ ली।

बता दें कि इस शपथ समारोह का संचालन कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. दिलीप नागरगोजे ने किया, जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करने की इम्पोरेटेन्स पर जोर दिया।

शपथ का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी करने, परीक्षा के दौरान गलत साधनों से दूर रहने और बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की प्रतिबद्धता है। छात्रों ने दूसरों को गलत तरीकों का इस्तेमाल करने से रोकने और आत्मविश्वास के साथ, तनाव मुक्त होकर और अपने कॉलेज, माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित करने के लिए अच्छे परिणाम प्राप्त करने पर फोकस करते हुए परीक्षा देने की शपथ ली।

नकल-फ्री अवेयरनेस वीक में नैतिक परीक्षा प्रथाओं को बढ़ावा देने के मकसद से कई एक्टिविटीज शामिल हैं। इसकी मुख्य पहलों में स्थानीय प्रतिनिधियों, स्कूल विकास और मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों, नागरिकों, माध्यमिक विद्यालयों और जूनियर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को एक संयुक्त बैठक में शामिल करना शामिल है, ताकि अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की जा सके। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed