Edinbox Hindi

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया भी हुई शुरू

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE 2025) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 को शाम 6 बजे तक है।

आयोग ने इस साल सीएसई के लिए कुल 979 और आईएफएस के लिए 150 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। इस तरह कुल 1129 पदों रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) पेपर होंगे और इन पेपरों में कुल 400 अंक निर्धारित होंगे। यह परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करेगी और सीएसई (मुख्य) परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) सहित अन्य सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाता है। आईएएस के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं, IFS के लिए उम्मीदवारों को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, कृषि या समकक्ष विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है।

UPSC CSE परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। जो लोग UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed