Edinbox Hindi

एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 8 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (AMUEEE 2025) के लिए बिना किसी विलंब शुल्क के पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पिछली समयसीमा के दौरान पंजीकरण से चूक गए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाकर 8 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। संशोधित तिथि के अनुसार, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 है। 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है। उम्मीदवार क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को बीए ऑनर्स विषय के साथ शुरू होगी। पंजीकृत उम्मीदवार अपने पहले से जमा किए गए फॉर्म को भी संपादित कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 16 फरवरी को खुलेगी। उम्मीदवार 18 फरवरी तक फॉर्म सुधार सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

उम्मीदवार नीचे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पात्रता मानदंड में अभ्यर्थियों को कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अथवा उसमें शामिल होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी और गणित में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी भी पात्र हैं। अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 तक 24 वर्ष या उससे कम होनी आवश्यक है।

प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू है। परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे जो तीन खंडों, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में विभाजित होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed