
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE 12 फरवरी 2025 को स्टूडेंट मेंटल हेल्थ और कल्याण वर्कशॉप आयोजित करेगा। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्कशॉप में भागीदारी के लिए लिंक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर मौजूद है।
दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल, काउंसलर और वेलनेस शिक्षक इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। यह कार्यशाला 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्शन 10, द्वारका, नई दिल्ली-110075 में आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप में भाग लेने वालों को कार्यशाला से पहले की औपचारिकताओं के लिए सुबह 9.30 बजे तक पहुंचना होगा।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “इन महत्वपूर्ण कौशल को मजबूत करने के लिए, सीबीएसई दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपलों/परामर्शदाताओं/वेलनेस शिक्षकों के लिए छात्र मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने पर एक ऑफ़लाइन कार्यशाला” आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों की पहचान करने और छात्रों को प्रभावी ढंग से आवश्यक मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के बारे में व्यावहारिक रणनीति प्रदान करेगी।”
आधिकारिक सूचना के अनुसार, भागीदारी सीमित होगी और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। चयनित प्रतिभागियों को पुष्टिकरण ईमेल भेजा जाएगा।




Add comment