Edinbox Hindi

दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अभियान, 10-21 फरवरी तक होगा आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (CPC), छात्र कल्याण डीन कार्यालय के तत्वावधान में 10 से 21 फरवरी, 2025 तक प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अभियान आयोजित कर रहा है। यह अभियान रूम 4 और 5, डीन छात्र कल्याण कार्यालय, कॉन्फ्रेंस सेंटर (वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने, गेट नंबर 4) में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।

 गौरतलब है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2025 है। जो छात्र संभावित कंपनियों से मिलना चाहते हैं और प्लेसमेंट या इंटर्नशिप सुरक्षित करना चाहते हैं, वे विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsw.du.ac.in. पर जा सकते हैं।

प्लेसमेंट इंटर्नशिप ड्राइव में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है। भर्ती अभियान ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। पात्रता की आवश्यकता के अनुसार, डीयू में नियमित स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

कैसे करें आवेदन?
– दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाएं।
– होमपेज पर, डीयू प्लेसमेंट 2025 ड्राइव लिंक पर क्लिक करें।
– एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को फॉर्म भरना होगा।
– पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
– भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी रखें।

जो छात्र संभावित कंपनियों से मिलने और प्लेसमेंट या इंटर्नशिप सुरक्षित करने के इच्छुक हैं, वे समय पर पंजीकरण करें और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

किसी भी तरह के सवाल के लिए छात्र placement@du.ac.in पर मेल भेज सकते हैं। नियमित अपडेट के लिए छात्रों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट dsw.du.ac.in. पर जाएं।
 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed