
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने यूकेपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 (हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा, कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान व्यावहारिक क्षमता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UKPSC RO/ARO Exam 2023 के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा 2023 का आयोजन 24, 25, 27, 28 फरवरी और 3, 4, 5, 6 मार्च, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी।
यूकेपीएससी आरओ, एआरओ परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 फरवरी से 6 मार्च, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा, जिसे नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
स्टेप 1. UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध UKPSC RO/ARO एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
स्टेप 6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।




Add comment