Edinbox Hindi

केरल में रैगिंग का दिल दहला देने वाला मामला; शर्ट उतारी, घुटने के बल बैठाकर बेल्ट से पीटा और पानी में थूककर पिलाया 

केरल के एक कॉलेज में रैगिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तिरुवनंतपुरम में एक सरकारी कॉलेज के छात्र ने अपने सीनीयर पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। कार्यावत्तोम सरकारी कॉलेज में फर्स्ट ईयर के बायोटेक्नोलॉजी के छात्र ने बताया कि 11 फरवरी को परिसर में सात सीनियर छात्रों के एक ग्रुप ने उसकी पिटाई की, उसे प्रताड़ित किया इसके बाद वो लोग उसे धमकी देने लगे।   

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया, ‘यह घटना उस समय हुई जब मैं और मेरा दोस्त कैंपस से गुजर रहे थे, तभी सीनियर छात्रों के एक ग्रुप ने हमें रोक लिया और मुझे पीटना शुरू कर दिया। मेरा दोस्त किसी तरह वहां से भाग निकला और प्राधानाचार्य को इसकी जानकारी दी।’ पीड़ित छात्र ने बताया कि छात्रों ने उसे डंडे और बेल्ट से पीटा। इसके बाद कमरे में ले जाकर उसकी शर्ट उतार दी गई और घुटने के बल बैठा दिया।  

पीड़ित छात्र ने बताया कि जब मैंने पीने के लिए पानी मांगा, तो उनमें से एक ने आधा गिलास पानी में थूका और मुझे दे दिया। इतना ही नहीं, उन लोगों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।  उसने बताया कि आरोपी छात्रों ने उसे अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए भी मजबूर किया।   

वहीं कझाकुट्टम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 11 फरवरी को बीएनएस की धाराओं के तहत मामला में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के एक-एक पहलुओं की गहराई से जांच करेगी, इसके बाद कोई भी फैसला होगा। पुलिस ने इस मामले में कॉलेज की मदद ली, जिसके बाद प्रधानाचार्य ने सोमवार को इस संबंध में एक रिपोर्ट दी, जिसमें छात्र की शिकायत में उल्लेखित मुद्दे सही होने की पुष्टि की गई है।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed