Edinbox Hindi

महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 24 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार setexam.unipune.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होने वाली है।

अधिसूचना के अनुसार, MH SET 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 24 फरवरी 2025 से शुरू होगा। उम्मीदवार 13 मार्च 2025 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 14 मार्च से 21 मार्च 2025 तक किया जा सकता है। विलंब शुल्क ₹500 अतिरिक्त लगेगा। 

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सही जानकारी भरनी होगी, इसे ऑनलाइन जमा करना होगा और भविष्य के लिए इसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखनी होगी। 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा महाराष्ट्र और गोवा के 18 शहरों में आयोजित होगी, जिनमें मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रत्नागिरी, परभणी, नंदुरबार और पंजिम (गोवा) शामिल है।

जो उम्मीदवार पहले ही किसी विषय में SET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे उसी विषय में दोबारा परीक्षा नहीं दे सकते। जिन अभ्यर्थियों ने अंतिम तिथि तक शुल्क जमा किया होगा, उनकी जानकारी अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यदि किसी अभ्यर्थी का नाम सूची में नहीं आता है, तो वे अपने भुगतान का प्रमाण set-support@pun.unipune.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए setexam.unipune.ac.in पर जाएं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed