Edinbox Hindi
UP board 12th result

महाकुंभ को देखते हुए 24 फरवरी की बोर्ड परीक्षा स्थगित, अब 9 मार्च को होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। वहीं, प्रयागराज में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ का अंतिम स्नान होना है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के स्नान के कारण भारी भीड़ और यातायात प्रबंधन को देखते हुए प्रयागराज में 24 फरवरी को निर्धारित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर 9 मार्च, रविवार को पुनः आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधन केवल प्रयागराज जिले के लिए लागू होगा, जबकि अन्य जिलों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, 24 फरवरी की स्थगित परीक्षाएं उसी विषय और केंद्र पर 9 मार्च को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed