Edinbox Hindi

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी जानकारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कक्षा 1 के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in और बालवाटिका-1 एवं बालवाटिका-3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर कर सकते हैं।

KVS 2025-26 प्रवेश: महत्वपूर्ण तिथियां

कक्षा 1 और बालवाटिका-1, 3 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – 7 मार्च 2025 (सुबह 10 बजे से)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 21 मार्च 2025
प्रथम चयन सूची और वेटलिस्ट
– कक्षा 1 के लिए: 25 मार्च 2025
– बालवाटिका के लिए: 26 मार्च 2025
– दूसरी चयन सूची: 2 अप्रैल 2025
– तीसरी चयन सूची: 7 अप्रैल 2025

बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (यदि सीटें उपलब्ध हों) – 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025
प्रथम अनंतिम सूची (बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर) – 17 अप्रैल 2025
प्रवेश (बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर) – 30 जून 2025

कक्षा 11 में प्रवेश हेतु पंजीकरण – 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 (सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफलाइन मोड में)
कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया – रिक्त सीटों के आधार पर की जाएगी

KVS प्रवेश 2025-26: आयु सीमा

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए:
बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए।
अर्थात बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उससे पहले हुआ हो।

बालवाटिका में प्रवेश के लिए आयु सीमा:
1. बालवाटिका-1: 3 से 4 वर्ष
2. बालवाटिका-2: 4 से 5 वर्ष
3. बालवाटिका-3: 5 से 6 वर्ष
(आयु की गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार होगी)

कक्षा 2 और उससे ऊपर के कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया
प्रवेश केवल तभी होगा जब संबंधित कक्षा में सीटें उपलब्ध हों।
ऑफलाइन आवेदन: 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025
आवेदन फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में जमा करना होगा।

KVS प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. जन्म प्रमाण पत्र (प्रमाण सत्यापन के बाद लौटाया जाएगा)
2. एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
3. निवास प्रमाण पत्र
4. सर्विस सर्टिफिकेट (यदि माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो पिछले 7 वर्षों के ट्रांसफर डिटेल्स)
5. बच्चे के दो पासपोर्ट साइज फोटो

KVS Admission 2025: आवेदन प्रक्रिया
1. कक्षा 1 के लिए आवेदन: kvsonlineadmission.kvs.gov.in
2. बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए आवेदन: balvatika.kvs.gov.in
3. आवेदन करते समय सही विवरण भरें:
बच्चे का नाम
अभिभावक का नाम
जन्म तिथि
ईमेल आईडी
मोबाइल नंबर

महत्वपूर्ण: आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

KVS में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के लिए यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। समय सीमा का ध्यान रखें और आवेदन प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed