
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2025 जारी हो चुकी है, जिसमें अलग-अलग विषयों के आधार पर विश्व की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज को स्थान दिया गया है। यह रैंकिंग उन छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कोर्स में शामिल हैं और इसी आधार पर QS ने इस क्षेत्र की टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची जारी की है।
इंजीनियरिंग में MIT टॉप पर, ऑक्सफोर्ड दूसरे स्थान पर
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अमेरिका का मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) लगातार दुनिया का नंबर वन संस्थान बना हुआ है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर है, जबकि अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है।
हर साल की तरह इस बार भी QS रैंकिंग में अमेरिकी यूनिवर्सिटीज का दबदबा देखने को मिला है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की टॉप-10 सूची में चार अमेरिकी, तीन ब्रिटिश, दो स्विस और एक चीनी यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज (वैश्विक रैंकिंग)
1. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), अमेरिका
2. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन
3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका
4. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन
5. ETH ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
6. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (UC Berkeley), अमेरिका
7. सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चीन
8. इंपीरियल कॉलेज लंदन, ब्रिटेन
9. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका
10. EPFL, स्विट्जरलैंड
अमेरिका में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज
1. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
2. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
3. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (UC Berkeley)
4. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
5. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech)
6. जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
7. कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी
8. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA)
9. यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन (UIUC)
10. पर्ड्यू यूनिवर्सिटी
MIT का प्रदर्शन: उच्चतम अकादमिक प्रतिष्ठा और एम्प्लॉयबिलिटी
अमेरिका के टॉप-10 संस्थानों में MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पहले स्थान पर है, जिसके रैंकिंग स्कोर इस प्रकार हैं:
ओवरऑल स्कोर: 96.2
एम्प्लॉयबिलिटी स्कोर: 98.2
अकादमिक प्रतिष्ठा: 100
दूसरे स्थान पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी है, जिसे:
ओवरऑल स्कोर: 93.5
एम्प्लॉयबिलिटी स्कोर: 95.8
अकादमिक प्रतिष्ठा: 96.1
तीसरे स्थान पर UC बर्कले है, जिसका प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
ओवरऑल स्कोर: 91.8
एम्प्लॉयबिलिटी स्कोर: 89.5
अकादमिक प्रतिष्ठा: 94.2
इसके बाद हार्वर्ड, कैल्टेक, जॉर्जिया टेक, कार्नेगी मेलन, UCLA, UIUC और पर्ड्यू शीर्ष 10 में शामिल हैं।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 ने एक बार फिर दिखाया है कि अमेरिका और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शीर्ष स्थानों पर बनी हुई हैं। जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह रैंकिंग सही दिशा में निर्णय लेने में सहायक हो सकती है।




Add comment