Edinbox Hindi

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू होगा योग और न्यूट्रिशन के लिए नया इंटीग्रेटेड कोर्स, 5 साल का होगा पाठ्यक्रम 

योग और न्यूट्रिशन के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से योग एवं न्यूट्रिशन में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही, नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

यह समिति सभी विभागों और संघ अध्यक्षों के साथ मिलकर सिलेबस लागू करने की रूपरेखा तैयार करेगी। इस प्रस्ताव को आगामी विद्वत परिषद में पारित किया जाएगा। ये फैसले यूनिवर्सिटी के नॉर्थ हॉल में वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए, जिसमें सभी संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

परीक्षा और कक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश
यूनिवर्सिटी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हों और कोर्स की पढ़ाई समय पर पूरी की जाए।

अन्य इंटीग्रेटेड कोर्स भी उपलब्ध
इसके अलावा, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज डिपार्टमेंट में फूड एंड न्यूट्रिशन में भी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स उपलब्ध है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी इस तरह के कई इंटीग्रेटेड कोर्स ऑफर करती है, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और व्यापक करियर अवसर मिलते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed