
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2025) की टॉपर सूची आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जारी कर दी है। इस परीक्षा का परिणाम 18 मार्च को घोषित किया गया था।
JAM 2025 टॉपर्स की सूची
आईआईटी जैम टॉप-10 सूची के अनुसार, अक्षत गुप्ता ने भौतिकी में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 1 हासिल की, सुवन घोष ने रसायन विज्ञान में पहला स्थान हासिल किया, विकास चौधरी ने गणित में पहला स्थान प्राप्त किया। तनिष गुप्ता बायोटेक्नोलॉजी में टॉपर हैं जबकि आर्यन चंद्रा ने अर्थशास्त्र में टॉप किया। सात्विक मजूमदार ने भूविज्ञान में और अर्चिश्मन मुखर्जी ने गणितीय विज्ञान में पहला स्थान प्राप्त किया।
2 अप्रैल से प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
IIT JAM 2025 की कट-ऑफ रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र और गणित के पेपर के लिए बढ़ा दी गई है। योग्य उम्मीदवार 2 अप्रैल से JOAPS 2025 पोर्टल पर एमएससी और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष JAM परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। इसमें जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), गणितीय सांख्यिकी (MS) और भौतिकी (Ph) सहित सात टेस्ट पेपर शामिल थे।
उम्मीदवार IIT JAM 2025 की पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।




Add comment