Edinbox Hindi

UNESCO में इंटर्नशिप का मौका, जानें आवेदन करने का तरीका और अन्य जरूरी बातें  

दुनिया की एक प्रमुख और प्रतिष्ठित एजेंसी, ‘यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन’ (UNESCO), अब स्टूडेंट्स और हाल ही में ग्रेजुएट हुए छात्रों को इंटर्नशिप का मौका दे रही है। इच्छुक छात्रों को UNESCO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा।

आवेदन शर्तें और योग्यताएँ

आवेदक की उम्र: कम से कम 20 साल होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: आवेदक को मास्टर डिग्री, पीएचडी, या उनके समकक्ष किसी डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लिया होना चाहिए। वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इंटर्नशिप शुरू होने से 12 महीने पहले मास्टर या पीएचडी डिग्री प्राप्त की हो।

अयोग्य आवेदक: जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन तो कर लिया है, लेकिन मास्टर डिग्री की पढ़ाई शुरू नहीं की है, उन्हें इंटर्नशिप के लिए अयोग्य माना जाएगा।

 

भाषा और कौशल

भाषा कौशल: आवेदक को अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इन भाषाओं में लिखने और बोलने की क्षमता अनिवार्य है। अगर किसी आवेदक को तीसरी भाषा का ज्ञान है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी, खासकर कुछ विशेष इंटर्नशिप के लिए जो विशेष भाषा कौशल की मांग करती हैं।

कंप्यूटर कौशल: कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी भी आवश्यक है।

कम्युनिकेशन कौशल: अच्छे संवाद कौशल वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

इंटर्नशिप की जानकारी

स्थान: यह इंटर्नशिप UNESCO के पेरिस स्थित मुख्यालय के लिए है।

अवधि: इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी।

सैलरी: UNESCO इंटर्न्स को कोई सैलरी नहीं देता है, और कोई वित्तीय या अन्य प्रकार का भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

खर्च: यात्रा और वीजा की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करनी होगी, साथ ही स्वास्थ्य बीमा और मेडिकल सर्टिफिकेट भी आवश्यक होंगे।

 

आवेदन प्रक्रिया
आवेदक को अपनी संपर्क जानकारी सही और वैध प्रदान करनी होगी।

आवेदन अंग्रेजी या फ्रेंच में किया जा सकता है। यदि आपके दस्तावेज़ इन भाषाओं में नहीं हैं, तो आपको उन्हें अनुवादित करना होगा।

UNESCO हर आवेदक को जवाब नहीं देगा। केवल चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। यदि छह महीने के भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है।

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए, आपको UNESCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, और Career Opportunities सेक्शन में जाकर Internship and Volunteers विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed