
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्र की रैगिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज की प्राचार्य ने इस संबंध में जानकारी दी।
प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को रैगिंग रोधी समिति की बैठक के बाद, तीन सीनियर छात्रों (एक तृतीय वर्ष का और दो द्वितीय वर्ष के) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
कॉलेज अधिकारियों के अनुसार, रैगिंग रोधी समिति ने इन तीनों छात्रों पर जुर्माना लगाया है, उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन्हें छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है, जो एक से तीन महीने की अवधि तक प्रभावी रहेगा।
इसके अलावा, पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि 25 मार्च को एमबीबीएस के जूनियर छात्र ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में प्रथम वर्ष के छात्र ने दावा किया कि उसे उसके वरिष्ठों ने “अपमानित” किया था।




Add comment