
असम राज्य में आज सुबह लाखों छात्रों की धड़कनें तेज़ रहीं, लेकिन सुबह 10:30 बजे के बाद उनका इंतजार खत्म हुआ। असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने कक्षा 10वीं (HSLC) परीक्षा 2025 के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम और उत्साह से भरा रहा। इस बार कुल 63.98% विधार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमें लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 67.59% रहा, जबकि 61.09% लड़कियां इस वर्ष सफल हुई। जोरहाट जिला की अमिषी सैकिया ने 98.50% अंक हासिल कर किया टॉप। उसे कुल 591 प्राप्त हुए।
कैबिनेट मंत्री रनोज पेगू ने दी जानकारी
रिजल्ट की जानकारी असम के कैबिनेट मंत्री रनोज पेगू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए साझा की। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।
इस बार का प्रदर्शन
इस वर्ष, असम कक्षा 10 की परीक्षा 2025 में, 2,70,471 उम्मीदवार सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63.98% रहा। SEBA HSLC 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 4,29,449 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,712 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, जबकि 22 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए, जिससे वास्तव में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 4,22,737 हो गई। इनमें 101 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये। परीक्षार्थियों के लिंग वितरण में 1,87,752 पुरुष उम्मीदवार और 2,34,985 महिला उम्मीदवार दिखाए गए।
रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स – asseb.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग कर असम एचएसएलसी 10वीं परिणाम मार्कशीट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा और प्रैक्टिकल शेड्यूल
SEBA द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक चली थी। इसके अलावा, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गई थीं।
पिछली बार से पहले आए नतीजे
2024 में परिणाम 20 अप्रैल को जारी किए गए थे, जबकि इस बार बोर्ड ने 9 दिन पहले नतीजे घोषित कर छात्रों को राहत दी है। हालांकि, पिछले साल का पास प्रतिशत 75.7% था, जो इस साल की तुलना में अधिक रहा।
असम बोर्ड के इस साल के HSLC रिजल्ट में पास प्रतिशत गिरा है, लेकिन प्रक्रिया में तेज़ी और पारदर्शिता को लेकर बोर्ड की पहल सराहनीय रही है। अब सभी की नजरें टॉपर लिस्ट और री-चेकिंग की तारीखों पर हैं, जिनकी घोषणा जल्द हो सकती है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
– रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org या results.sebaonline.org पर जाएं.
– इसके बाद छात्र होमपेज पर “SEBA Assam HSLC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
– अब अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
– इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट भी निकाल लें.




Add comment