
जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब इस तिथि तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admissions.jmi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जेएमआई की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 14 से 15 अप्रैल तक खुली रहेगी। इस दौरान पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद, विश्वविद्यालय चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची प्रकाशित करेगा। यह सूची प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार और समूह चर्चा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
मेरिट सूची के आधार पर शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में वे ही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो परीक्षा में उपयुक्त अंक प्राप्त करेंगे। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर मूल दस्तावेज जमा करके अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।




Add comment