
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने अपने मित्र संभव जैन के साथ शादी रचा ली है। यह विवाह समारोह दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में सम्पन्न हुआ।
शादी से पहले गुरुवार को सगाई और संगीत का आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस खास मौके पर कुछ जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की।
हर्षिता और संभव – परफेक्ट एजुकेशनल जोड़ी
हर्षिता और संभव, दोनों ही IIT दिल्ली के स्नातक हैं, और यह जोड़ी शैक्षणिक रूप से भी एकदम मेल खाती है।
संभव जैन वर्तमान में एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, हाल ही में उन्होंने और हर्षिता ने मिलकर एक स्टार्टअप की शुरुआत भी की है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब अपने रिश्ते को शादी में बदल दिया है।
हर्षिता का शिक्षा और करियर सफर
बता दें कि हर्षिता केजरीवाल की स्कूलिंग नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। 2014 में उन्होंने IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3322वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई नामी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले थे। पढ़ाई के दौरान ही उनका पॉलिटिक्स की तरफ भी थोड़ा झुकाव दिखा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार भी किया था।
सीमित मेहमानों की मौजूदगी, 20 अप्रैल को रिसेप्शन
शादी समारोह सीमित मेहमानों के बीच आयोजित हुआ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस अवसर पर मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।




Add comment