Edinbox Hindi

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, हाईस्कूल में 90.77 और इंटर में 83.23 प्रतिशत छात्र पास 

करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। हाईस्कूल परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण 99.25 प्रतिशत रहा। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।

कक्षा 10वीं में कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। 

कक्षा 12वीं की परीक्षा में 83.23% बच्चे पास हुए हैं। इंटर की परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण 88.10 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 रहा। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया। देहरादून के केशव भट्ट और उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने 97.80 फीसदी मार्क्स प्राप्त कर इंटर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है, उन्होने 96.80 फीसदी अंक हासिल किये। 

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई थी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं थी। परिणाम आज 19 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया है। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित कर दिया है। इससे पहले 30 अप्रैल को नतीजे जारी हुए थे और उससे पहले बोर्ड मई या जून में नतीजे घोषित करता आया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed