Edinbox Hindi

8 मई से पहले आएंगे CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे, SMS के ज़रिये भी देख पाएंगे रिजल्ट

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार मई महीने में खत्म होने की उम्मीद है। अब CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। CBSE के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड के नतीजे 8 मई से पहले आने की उम्मीद है। नतीजों से पहले एक फाइनल मीटिंग एग्जामिनेशन कंट्रोलर के साथ आयोजित की जाती है जिसके बाद ही नतीजे जारी होते हैं, फिलहाल यह मीटिंग नहीं हुई है। 

बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट्स परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने में दिक्कत आए तो वे सभी SMS और डिजिलॉकर के माध्मय से भी नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 13 मई को जारी किए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका:
– सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर दिख रहे “CBSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– नया पेज खुलेगा, जहां छात्र को अपना रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ भरना होगा।
– सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। छात्र इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स उसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्म की तारीख, विषयों के नाम, विषय कोड, प्रत्येक विषय में कुल प्राप्त अंक, पूर्णांक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य डिटेल शामिल होंगी। अगर स्टूडेंट्स को इस डिटेल में किसी भी प्रकार दिखे तो वे अपने स्कूल में जाकर इस समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE बोर्ड ने छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम करने के उद्देश्य से पिछले कुछ वर्षों से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। इस वर्ष भी CBSE टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से यह बताया जाएगा कि कितने छात्र पास हुए और कितनों ने किस ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की।

पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक जरूरी?
CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र 1 या 2 विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा, जिससे वह उसी साल परीक्षा पास कर सकता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed