
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने 2025 की कक्षा 10 (माध्यमिक) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। स्कूलों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट आज सुबह 10 बजे से संबंधित बोर्ड कैंप कार्यालयों से मिलने शुरू हो गए हैं, जिन्हें छात्रों में वितरित किया जाएगा।
आदित्य सरकार ने 696 अंकों के साथ किया टॉप
पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में अद्रिता सरकार ने रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल से 696 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 694 अंकों के साथ दो छात्र हैं – अनुभव बिस्वास (रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यामंदिर, मालदा) और सौम्या पाल (विष्णुपुर हाई स्कूल)। तीसरे स्थान पर इशानी चक्रवर्ती ने 693 अंकों के साथ कोतुलपुर सरोज बासिनी बालिका विद्यालय से अपना नाम दर्ज किया।
पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में भाग ले सकते हैं। पूरक परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी बोर्ड जल्द जारी करेगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
– आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाएं।
– “West Bengal Madhyamik Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
– “Submit” बटन दबाएं।
– परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा — इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।




Add comment