
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के साथ-साथ hscresult.mkcl.org, results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने इस साल HSC परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया था।
इस बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में 91.88 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों ने फिर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, उनका पास प्रतिशत 94.58 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.51 रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस में 97.35 फीसदी, आर्ट्स में 80.53 फीसदी, कॉमर्स में 92.68 फीसदी और वोकेश्नल में 83.3 फीसदी छात्र पास हुए। मार्च में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 14,27,085 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,17,969 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 13,02,873 छात्र पास हुए।
कोंकण संभाग 96.74 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद कोल्हापुर 93.64 प्रतिशत, मुंबई 92.93 प्रतिशत, छत्रपति संभाजी नगर 92.24 प्रतिशत, अमरावती 91.43 प्रतिशत, पुणे 91.32 प्रतिशत, नासिक 91.31 प्रतिशत, नागपुर 90.52 प्रतिशत और लातूर 89.46 प्रतिशत रहे।




Add comment