Edinbox Hindi

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, 93.07 प्रतिशत बच्चे सफल

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने कक्षा 12वीं जनरल और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज सुबह 10:30 बजे घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। 

इस वर्ष गुजरात बोर्ड का 12वीं का कुल पास प्रतिशत 93.07 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले वर्ष के 91.93 प्रतिशत की तुलना में लगभग एक प्रतिशत अधिक है। इस बार परीक्षा में कुल 83.51 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जिनमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.79 और लड़कियों का 83.2 प्रतिशत रहा। 

बोर्ड के अनुसार, 194 स्कूलों में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है, जबकि 34 स्कूलों का पास प्रतिशत 10 प्रतिशत से भी कम रहा। ग्रेडिंग प्रणाली पूर्ववत रखी गई है, जिसमें A1 ग्रेड 91% या उससे अधिक, A2 ग्रेड 90-80%, B1 ग्रेड 79-71% और B2 ग्रेड 70-61% अंकों के बीच आने वाले छात्रों को दिया गया है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है। 

इस वर्ष की परीक्षाएं 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं—सुबह 10:30 से दोपहर 1:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक। पिछले वर्ष का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.45% था, जिसमें जनरल स्ट्रीम का 91.93% और साइंस स्ट्रीम का 82.25% रहा था। 

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए gseb.org पर जाएं, होमपेज पर “जीएसईबी एचएससी या कक्षा 12 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed