
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 12वीं (HSSLC) का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जो आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए उपलब्ध है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों—mbose.in और megresults.nic.in—पर जाकर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.05%, साइंस का 82.94% और कॉमर्स स्ट्रीम का 81.28% रहा।
इन परिणामों के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है और यह राज्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूती को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी शुभकामनाएं दीं और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ते रहें।
रिजल्ट में छात्रों के स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, माता-पिता के नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारियां शामिल होंगी। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (revaluation) या पुनः जांच (rechecking) के लिए आवेदन कर सकता है।




Add comment