Edinbox Hindi

इंडियन आर्मी की एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद, कश्मीर यूनिवर्सिटी में सभी एग्जाम कैंसिल

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने बुधवार को जम्मू प्रांत के पांच सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए हैं। जम्मू के संभागीय आयुक्त कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।” कश्मीर के संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner of Kashmir) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, ‘बारामुल्ला, कुपवाड़ा और गुरेज में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। 

इस बीच श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी में सभी एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में जारी की जाएंगी।

वहीं, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, सरकार ने कहा कि सभी निर्धारित परीक्षा अपने नियत समय पर आयोजित की जाएंगी और इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खलबली मच गई है। एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खुद पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed