Edinbox Hindi

छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 76.53% तो इंटर में 81.87 फीसदी विद्यार्थी पास

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। वैकल्पिक रूप से CGBSE कक्षा 10 और 12 के परिणाम results.cg.nic.in पर भी देख सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CG Board)10वीं कक्षा में 76.53% और इंटरमीडिएट (12वीं) में 81.87% विद्यार्थी पास हुए हैं। 10वीं कक्षा में कंकेर के ईशिका बाला और नमन कुमार खूंटिया संयुक्त रूप से टॉपर रहे। दोनों ने 99.17% अंक हासिल किये। 12वीं में भी कंकेर के ही अखिल सेन टॉपर रहे। उन्हें 98.20 प्रतिशत अंक मिले। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के तहत इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने भाग लिया है। कक्षा 10वीं में 3.28 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12वीं में 2.40 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई। 

इस वर्ष, छत्तीसगढ़ कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गईं थीं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने इस साल कक्षा 10वीं के लिए कुल 2,053 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 2,400 केंद्रों का आयोजन किया गया है।  

कैसे करें चेक 
– सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा। 
– इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं रिजल्ट या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
– इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
– इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को डालना होगा। 
– इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में रिजल्ट खुल जाएगा। 
– अब उम्मीदवार चेक करे और डाउनलोड करें। 
– आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed