Edinbox Hindi

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 90.79 प्रतिशत छात्र हुए पास; लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए गए। परीक्षार्थी अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। राज्य भर में आयोजित इस परीक्षा में 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, और परीक्षा 2000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

कुल पास प्रतिशत:
इस वर्ष पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं (HS) परीक्षा 2025 का कुल पास प्रतिशत 90.79% रहा है। इनमें छात्रों का पास प्रतिशत 92.38% रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 88.18% दर्ज किया गया।

मार्कशीट और सर्टिफिकेट वितरण:
छात्रों की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी 8 मई 2025 को सुबह 10 बजे से राज्य भर के 55 वितरण केंद्रों के माध्यम से स्कूलों को भेजी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे उसी दिन छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट का वितरण सुनिश्चित करें।

पिछली बार कैसा रहा था प्रदर्शन?
साल 2024 में लगभग 7.5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 6.7 लाख सफल हुए थे। पिछले वर्ष अभीक दास ने 99.2% अंकों के साथ टॉप किया था।

WBCHSE 12वीं रिजल्ट 2025: ऐसे करें चेक
– WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर ‘WBCHSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
– ‘सबमिट’ पर क्लिक करें – स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।
– भविष्य के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकाल लें।

इस साल के परिणामों में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन कुल मिलाकर राज्यभर में परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहे हैं।

Super User EdinBox

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed