Edinbox Hindi

यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 12 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) – जून 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 12 मई 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क 13 मई 2025 रात 11:59 बजे तक जमा किया जा सकता है।

उम्मीदवार 14 से 15 मई 2025 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 21 जून से 30 जून 2025 के बीच किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 600 रुपये, जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 325 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों में छूट मिलेगी। मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत, चार वर्षीय स्नातक डिग्री धारक भी पात्र हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष है। नेट (NET) के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। पात्र वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed