
ICAI CA Final, Inter 2025 Revised Dates: देश में सुरक्षा कारणों के चलते स्थगित की गई ICAI CA फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अब 16 मई से 24 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) ने यह संशोधित शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी कर दिया है।
क्या कहा गया है नोटिस में?
ICAI द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “देश में सुरक्षा स्थितियों में हालिया अनुकूल घटनाक्रमों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और आईएनटीटी-एटी (पीक्यूसी) परीक्षाएं, जो पहले 9 से 14 मई के बीच होनी थीं, अब 16 से 24 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।”
परीक्षा केंद्र और समय यथावत
ICAI ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों और समय (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 या 6:00 बजे तक) पर ही होगी। किसी भी प्रकार के केंद्र या टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया है।
CA Foundation May 2025: तय कार्यक्रम पर ही होगी परीक्षा
इसके साथ ही ICAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि मई सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15, 17, 19 और 21 मई को ही आयोजित की जाएगी।




Add comment