
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का एडमिट कार्ड आज, 12 मई को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
18 मई को दो पालियों में होगी परीक्षा
आईआईटी कानपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा शामिल?
उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी:
– उम्मीदवार का नाम
– जेईई (एडवांस्ड) 2025 रोल नंबर
– जेईई (मेन) आवेदन संख्या
– फोटो और हस्ताक्षर
– जन्म तिथि
– पत्राचार का पता
– श्रेणी
– परीक्षा केंद्र का नाम और पता
JEE Advanced 2025 Hall Ticket: ऐसे करें डाउनलोड
– आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
– होमपेज पर JEE Advanced 2025 Hall Ticket लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
– लॉगिन करने के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा।
– एडमिट कार्ड को ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें।
– भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी अवश्य रखें।




Add comment