Edinbox Hindi

CBSE ने की छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने की पहल, शुरू की टेली काउंसलिंग सेवा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों में उत्पन्न होने वाले तनाव और मानसिक दबाव को कम करने के लिए एक सराहनीय पहल की है। CBSE ने 13 मई से 28 मई 2025 तक छात्रों के लिए टेली-काउंसलिंग सेवा शुरू की है, जिससे वे विशेषज्ञों से बिना किसी शुल्क के परामर्श प्राप्त कर सकें।

कैसे लें टेली काउंसलिंग का लाभ?
छात्र सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक CBSE के टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर उपलब्ध ऑपरेटर छात्रों के सामान्य सवालों का जवाब देंगे। प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक छात्रों की मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, आत्म-संदेह और चिंता को सुलझाने में मदद करेंगे।

विशेषज्ञों की टीम
इस पहल के तहत कुल 65 विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है, जिनमें 51 भारत के विभिन्न हिस्सों से हैं और 14 अंतरराष्ट्रीय काउंसलर नेपाल, जापान, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत में सेवाएं दे रहे हैं। यह सेवा छात्रों को परिणाम से जुड़े तनाव, आत्म-संदेह और चिंता से उबरने में मदद करेगी।

अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा तनाव से निपटने के टिप्स और हेल्पलाइन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed