Edinbox Hindi

25 से 28 मई के बीच जारी होंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे, 10वीं के परिणाम की तिथि घोषित नहीं  

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी करेगा। इस साल लगभग 19 लाख छात्र-छात्राएं इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बोर्ड प्रशासन मई 2025 के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 12वीं के नतीजे 25 से 28 मई के बीच किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी जानकारी साझा की है। हालांकि, 10वीं के परिणाम की तारीख अभी तय नहीं है और इसकी पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही होगी।

RBSE पहले कक्षा 12वीं के तीनों संकायों – साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स – के परिणाम एक साथ जारी करेगा। इसके बाद कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।

बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का कार्य पूरा कर लिया है। सभी कॉपियों को पहले कलेक्शन सेंटरों पर जमा किया गया, फिर कोडिंग के लिए भेजा गया। इसके बाद मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।

इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक चली थीं।

पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मई को और कक्षा 12वीं का परिणाम 20 मई को जारी किया था। पिछले साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.03 प्रतिशत और 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 प्रतिशत रहा था। कक्षा 12वीं के परिणामों में भी सभी स्ट्रीम्स में बेहतरीन सफलता देखने को मिली थी। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73%, और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे।

RBSE के अनुसार, छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed