
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 की अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) के कंसोर्टियम ने आज, 26 मई 2025 को CLAT UG काउंसलिंग 2025 की पहली प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है।
जिन उम्मीदवारों ने CLAT 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी चेक कर सकते हैं।
सीट कन्फर्मेशन के लिए 30 मई तक करें फीस जमा
काउंसिल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सीट अलॉटमेंट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 30 मई 2025 तक कन्फर्मेशन फीस का भुगतान करना होगा। समय पर फीस न भरने की स्थिति में सीट अलॉटमेंट रद्द हो सकता है।
प्रेफरेंस लिस्ट के अनुसार मिला अलॉटमेंट
काउंसिल द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं NLUs में सीट अलॉट की जाएगी, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रेफरेंस लिस्ट में शामिल किया है।
“यदि किसी उम्मीदवार ने केवल 15 प्रेफरेंस दिए हैं, तो उसे सिर्फ उन्हीं 15 NLUs में सीट अलॉट की जाएगी, भले ही अन्य NLUs में सीटें खाली हों और वह मेरिट के अनुसार योग्य हो,” – काउंसलिंग नोटिस में कहा गया है।
काउंसलिंग शुल्क
– सामान्य वर्ग के लिए काउंसलिंग शुल्क: ₹30,000
– अन्य श्रेणियों (OBC/SC/ST आदि) के लिए शुल्क: ₹20,000




Add comment