Edinbox Hindi

इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं? जानिए देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

12वीं के बाद छात्र अपने रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में करियर चुनते हैं—कोई मेडिकल, कोई इंजीनियरिंग, तो कोई एकेडमिक रिसर्च में आगे बढ़ता है। अगर आपका लक्ष्य इंजीनियरिंग में करियर बनाना है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है।

अक्सर छात्रों को सही कॉलेज चुनने में भ्रम होता है। इस लेख में हम आपको NIRF रैंकिंग 2024 के आधार पर देश के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन संस्थानों में प्रवेश पाना आसान नहीं होता, लेकिन यही संस्थान भारत के श्रेष्ठ इंजीनियर तैयार करते हैं।

भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज (NIRF 2024 के अनुसार)
– IIT मद्रास (Indian Institute of Technology, Madras)
– IIT दिल्ली (Indian Institute of Technology, Delhi)
– IIT बॉम्बे (Indian Institute of Technology, Bombay)
– IIT कानपुर (Indian Institute of Technology, Kanpur)
– IIT खड़गपुर (Indian Institute of Technology, Kharagpur)
– IIT रुड़की (Indian Institute of Technology, Roorkee)
– IIT गुवाहाटी (Indian Institute of Technology, Guwahati)
– IIT हैदराबाद (Indian Institute of Technology, Hyderabad)
– NIT त्रिची (National Institute of Technology, Tiruchirappalli)
– IIT BHU (Indian Institute of Technology, Banaras Hindu University)

NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार पिछले 5 सालों से IIT मद्रास टॉप पर है। उक्त कॉलेजेस में आसानी से दाखिला नहीं होता। इनमें दाखिला लेने के लिए छात्र दिन-रात एक कर देते हैं, तब जाके कुछ चुनिंदा को इनमें एडमिशन मिलता है। अगर आप इंजीनियरिंग सेक्टर में एक बेहतरीन करियर बनाने की सोच रहे हैं और एक शानदार कॉलेज की खोज में हैं तो उक्त कॉलेज की लिस्ट आपके बेहद काम आएगी। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम को जारी किया जा चुका है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed