
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है, ताकि अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और आवश्यक बुनियादी ढांचे की तैयारी की जा सके। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।
यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें NBEMS को निर्देश दिया गया था कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाए, और इसके दौरान पारदर्शिता के साथ-साथ सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में, NBEMS परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और आवश्यक ढांचागत सुधारों पर काम कर रहा है ताकि न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा किया जा सके। इससे पहले यह परीक्षा 15 जून को आयोजित की जानी थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “हम प्रतिवादियों को निर्देश देते हैं कि वे NEET-PG 2025 परीक्षा को एकल पाली में आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध करें, पारदर्शिता सुनिश्चित करें, तथा सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की पहचान कर उन्हें क्रियान्वित करें।”




Add comment