Edinbox Hindi

IIM बैंगलोर ने घोषित किए 2025 के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार विजेताओं के नाम

भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIMB) ने वर्ष 2025 के लिए संस्थान के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (Distinguished Alumni Awards – DAA) के प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान संध्या शेखर, प्रशांत जैन, मैथ्यू सिरिएक, और विनीत सरइवाला को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार 15 जून 2025 को आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे, जो कि पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन बिजनेस एनालिटिक्स (PGPBA) के रिओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान होगा।

पुरस्कार विजेता 
संध्या शेखर (PGP 1984): बिजनेस स्ट्रैटेजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में कई कॉर्पोरेट संस्थाओं की सलाहकार और रणनीतिक विशेषज्ञ। वह Uno Minda Ltd., MI Torica, Mynda Onkyo, MITIL Polymer Pvt Ltd. और UCAL Ltd. जैसी कंपनियों के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

प्रशांत जैन (PGP 1991): 3P इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर। इससे पहले वह HDFC म्यूचुअल फंड में भी इसी पद पर कार्य कर चुके हैं।

मैथ्यू सिरिएक (PGP 1994): PE फर्म Florintree Advisors के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और डीपटेक फंड Yali Capital के सह-संस्थापक हैं।

विनीत सरइवाला (PGP 2015): Atypical Advantage के संस्थापक और CEO हैं। यह भारत का पहला विकलांगता-समावेशी रोजगार मंच है।

नए बैच का ओरिएंटेशन सेशन
IIMB ने 9 जून 2025 को अपने दो वर्षीय पूर्णकालिक MBA प्रोग्राम्स — PGP और PGPBA (बैच 2025-2027) — के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया। उद्घाटन समारोह संस्थान के खुले थिएटर में हुआ, जिसमें जाने-माने उद्यमी, फिल्म निर्माता और UTV ग्रुप के सह-संस्थापक रोनी स्क्रूवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन दिया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed