
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में कुल 96.05% अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
टॉपर्स
गया के बिट्टू कुमार और स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से 108 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
परीक्षा में भागीदारी और सफलता के आंकड़े
इस परीक्षा में कुल 1,31,629 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,18,811 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,15,261 को सफलता मिली, जिसमें 68,508 लड़कियां और 46,753 लड़के शामिल हैं।
शिक्षा शास्त्री परीक्षा परिणाम भी जारी
शिक्षा शास्त्री के लिए 218 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 182 परीक्षा में शामिल हुए और 170 सफल हुए। इस श्रेणी में बेगूसराय के संजय ने 100 अंकों के साथ टॉप किया है।
न्यूनतम योग्यता अंक (कट-ऑफ)
सीईटी-बीएड 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% है, अर्थात अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 42 अंक और एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी, डब्ल्यूबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% है, अर्थात 36 अंक।
काउंसलिंग प्रक्रिया
बिहार बी.एड सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा कर दी गई है।
काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सफल अभ्यर्थियों को 16 जून से 29 जून के बीच बीएड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उन्हें 3000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। कॉलेज वरीयता भी इसी दौरान दी जाएगी। काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित होगी।
ऐसे करें बिहार बीएड सीईटी 2025 परिणाम चेक
– LNMU की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
– होमपेज पर दिए गए “Bihar BEd CET 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर लॉगिन लिंक चुनें।
– अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
– स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
– परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट निकाल लें।




Add comment