
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार आयोग का लक्ष्य 14,582 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाकर 4 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू: 9 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
संशोधन विंडो: 9 जुलाई से 11 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
टियर-1 परीक्षा (संभावित): 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
टियर-2 परीक्षा (संभावित): दिसंबर 2025
इन पदों पर होगी भर्ती:
ग्रुप B पद:
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर
सब इंस्पेक्टर (NIA, CBI आदि)
डाक निरीक्षक
नारकोटिक्स इंस्पेक्टर
एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट
रिसर्च असिस्टेंट
डिविजनल अकाउंटेंट
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर
ग्रुप C पद:
ऑडिटर
अकाउंटेंट
पोस्टल असिस्टेंट
अपर डिविजन क्लर्क
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट
टैक्स असिस्टेंट
योग्यता और आयु सीमा:
आयु सीमा: 18 से 32 वर्ष (पद के अनुसार)
कुछ पदों के लिए आयु सीमा: 18-27 वर्ष, 20-30 वर्ष, 18-30 वर्ष
कट-ऑफ तिथि: 1 अगस्त 2025
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट
शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार अलग-अलग
विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें
आवेदन शुल्क:
सामान्य उम्मीदवारों के लिए: ₹100
छूट प्राप्त वर्ग (SC, ST, PwBD, महिला, ESM): कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया:
दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
टियर-1: स्क्रीनिंग के लिए
टियर-2: मेरिट निर्धारण के लिए
दस्तावेज़ सत्यापन अंतिम चयन के बाद संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा
परीक्षा योजना और सिलेबस अधिसूचना में उपलब्ध है
स्क्राइब से जुड़ी जरूरी जानकारी:
– स्क्राइब की अनुमति केवल उन्हीं को दी जाएगी, जिनका आधार प्रमाणीकरण और SSC वेबसाइट पर One Time Registration (OTR) पूरा हो चुका हो
– यदि स्क्राइब का आधार प्रमाणीकरण नहीं है, तो SSC स्वयं स्क्राइब प्रदान करेगा
ध्यान दें: केवल नई वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर किया गया OTR मान्य होगा। पुरानी वेबसाइट (https://ssc.nic.in) से प्राप्त OTR अब मान्य नहीं है
आवेदन कैसे करें?
– SSC की नई वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं
– One Time Registration (OTR) पूरा करें
– CGL 2025 अधिसूचना सेक्शन में जाएं
– आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
– शुल्क भुगतान कर सबमिट करें
समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।




Add comment