Edinbox Hindi

UP B.Ed. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नज़दीक, शैक्षिक योग्यता में हुआ बदलाव 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा B.Ed. असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन कर दें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। अब भी जिन अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता में बदलाव
भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता में संशोधन किया गया है, जिसकी जानकारी आयोग ने आधिकारिक नोटिस के माध्यम से साझा की है। संशोधित योग्यता निम्नलिखित है:

(1) विज्ञान / गणित / वाणिज्य / सामाजिक विज्ञान / मानविकी में न्यूनतम 55% अंकों के साथ परास्नातक उपाधि एवं न्यूनतम 55% अंकों के साथ म.एड. उपाधि।
अथवा
विज्ञान/गणित/वाणिज्य / सामाजिक विज्ञान / मानविकी में न्यूनतम 55% अंकों के साथ परास्नातक उपाधि एवं न्यूनतम 55% अंकों के साथ शिक्षाशास्त्र विषय में परास्नातक उपाधि एवं न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी.एड. या समकक्ष उपाधि।

(आईआई) शिक्षाशास्त्र विषय में यू.जी.सी. द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण

अथवा

(2) शिक्षाशास्त्र विषय में PhD. या DPhil उपाधि धारक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (पीएच०डी० उपाधि प्राप्त करने हेतु न्यूनतम मानक तथा प्रक्रिया) विनियम-2009 के अनुसार पीएच०डी० की उपाधि प्राप्त की है।

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹15,600 – ₹39,100 वेतनमान तथा ₹6,000 ग्रेड पे मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹2,000
SC / ST श्रेणी: ₹1,000

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed